News

क्या पहले से थी तूफान की भनक? अफेयर की खबरों से 8 महीने पहले ही हुआंग ने ट्रस्ट में डाले थे $10.5 बिलियन के Nvidia शेयर

क्या पहले से थी तूफान की भनक? अफेयर की खबरों से 8 महीने पहले ही हुआंग ने ट्रस्ट में डाले थे $10.5 बिलियन के Nvidia शेयर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल Nvidia एक बार फिर चर्चा में है, इस बार वजह कंपनी के शेयर या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कारोबार नहीं, बल्कि इसके को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग की अरबों डॉलर की पारिवारिक संपत्ति है, रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी ने मार्च 2026 में Nvidia के 58,962,602 शेयर एक इरिवोकेबल फैमिली ट्रस्ट में ट्रांसफर किए थे, उस समय इन शेयरों की कीमत 10.5 अरब डॉलर से ज्यादा थी, यह ट्रांसफर ऐसे समय हुआ जब कंपनी के शेयरों में AI की बढ़ती मांग के कारण जबरदस्त तेजी आ चुकी थी, दिलचस्प बात यह है कि इस संपत्ति को ट्रांसफर करने की योजना करीब एक दशक पहले बनाई गई थी,

51 मिलियन डॉलर का निवेश कैसे बन गया 10.5 अरब डॉलर?

‘बैरोंस’ (Barron’s) ने सोमवार को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) का हवाला देते हुए बताया कि जेन्सेन हुआंग और उनकी पत्नी ने उस समय Nvidia के शेयरों के जरिए चार ग्रांटर रिटेन्ड एन्युइटी ट्रस्ट (GRAT) बनाए थे, इनमें से दो ट्रस्ट चार साल की अवधि के लिए थे, जबकि दो ट्रस्ट 10 साल के लिए बनाए गए थे, 10 साल वाले दोनों ट्रस्ट में शुरुआत में करीब 51 मिलियन डॉलर के Nvidia शेयर डाले गए थे, इसके बाद AI इंडस्ट्री में Nvidia की मजबूत स्थिति और शेयरों में आई तेजी ने इस निवेश की वैल्यू कई गुना बढ़ा दी,

साल 2016 में करीब 51 मिलियन डॉलर के शेयरों से दो 10 साल के ट्रस्ट बनाए गए, जिनकी अवधि मार्च 2026 में पूरी हो गई. करीब 5.9 करोड़ शेयर फैमिली ट्रस्ट में भेजे गए, जिनकी कुल वैल्यू 10.5 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई, रिपोर्ट के मुताबिक, इन शेयरों की कीमत 10 साल में करीब 22,161 फीसदी बढ़ी, यानी शुरुआती 51 मिलियन डॉलर का निवेश बढ़कर 10.5 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया, ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के अनुसार, सबसे अमीर लोगों में से एक, जेन्सेन अभी भी कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं, उनके पास कंपनी के लगभग 3.5 प्रतिशत शेयर हैं, जिनकी कीमत करीब 130-150 अरब डॉलर है,

क्या होता है GRAT ट्रस्ट?

GRAT यानी Grantor Retained Annuity Trust अमेरिका में इस्तेमाल होने वाला एक खास संपत्ति ट्रांसफर का तरीका है, इसका इस्तेमाल अमीर लोग अपनी संपत्ति अगली पीढ़ी तक पहुंचाने और संभावित रूप से एस्टेट टैक्स का बोझ कम करने के लिए करते हैं, इस व्यवस्था में व्यक्ति अपनी संपत्ति एक निश्चित अवधि के लिए ट्रस्ट में डालता है, बदले में उसे तय समय तक एन्युइटी यानी नियमित भुगतान मिलता रहता है,

जब ट्रस्ट की अवधि पूरी होती है, तो उसमें बची संपत्ति और उससे हुई अतिरिक्त कमाई लाभार्थियों को ट्रांसफर की जा सकती है, जेन्सेन हुआंग के मामले में Nvidia के शेयरों की कीमत में भारी उछाल आया, इसी वजह से ट्रस्ट में रखे गए शेयरों की वैल्यू शुरुआती निवेश के मुकाबले कई गुना बढ़ गई.

12 नवंबर को दिया था इस्तीफा

जेन्सेन ने 1993 में क्रिस मालाचोव्स्की और कर्टिस प्रिएम के साथ मिलकर ‘एनवीडिया’ (Nvidia) की शुरुआत की थी, वे इसके प्रेसिडेंट और CEO के पदों पर रहे, लेकिन कई अफेयर के आरोप सामने आने के बाद, गुरुवार, 12 नवंबर को उन्होंने इस्तीफा दे दिया, द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, मई में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया था कि एक चीनी बिजनेसवुमन के साथ हुआंग के रोमांटिक रिश्ते से अमेरिकी सुरक्षा के लिए ‘काउंटरइंटेलिजेंस’ (खुफिया जानकारी से जुड़ा) खतरा पैदा हो सकता है, इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों के साथ उनके दो अफेयर की खबरें सामने आईं, 63 वर्षीय जेन्सेन, जो शुरुआत से ही कंपनी के प्रेसिडेंट और CEO थे, उन्हें इस्तीफा देना पड़ा, इससे कंपनी में नेतृत्व का संकट (लीडरशिप क्राइसिस) खड़ा हो गया, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने CFO कोलेट क्रेस्स को अंतरिम CEO नियुक्त किया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *