Parliament Budget Session LIVE: संसद में आज क्या होगा…स्पीकर ओम बिरला के पत्र का दिखेगा असर या फिर हंगामा ही हंगामा
Parliament Budget Session LIVE: संसद का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार रहा है. कभी पूर्व आर्मी चीफ की अप्रकाशित किताब तो कभी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की नौबत बनी रही. लोकसभा में नो कॉन्फिडेंस मोशन गिरने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों के नाम ओपन लेटर लिखकर खास अपील की है.