UP: ‘मैं होती तो जूतों से मारती, सूत मिल में सपा के लोग कर रहे खनन’, MLA ने ठेकेदार से मारपीट पर कही ये बात
भाजपा गठबंधन की पार्टी अपना दल (एस) की कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि के पति डॉ. अजीत गंगवार पर कंपिल स्थित सूत मिल में कबाड़ खरीदने वाले ठेकेदार से मारपीट का आरोप लगा है। ठेकेदार ने कंपिल थाने में तहरीर दी है।