News

Viral Video: रीलबाजी के लिए इतना खतरनाक स्टंट…! चलती बस के नीचे घुस गया लड़का, देखिए फिर क्या हुआ

Viral Video: रीलबाजी के लिए इतना खतरनाक स्टंट…! चलती बस के नीचे घुस गया लड़का, देखिए फिर क्या हुआ

रोमांच और लापरवाही के बीच एक बहुत पतली रेखा होती है, जिसे पार करना खतरनाक हो सकता है. हालांकि कुछ लोग मानते नहीं हैं और रोमांच के चक्कर में लापरवाही कर बैठते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने को मिलता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों को किस हद तक जोखिम उठाने को मजबूर कर देती है. दरअसल, इस वीडियो में एक लड़का चलती बस के नीचे स्केटिंग करता हुआ नजर आता है. ये नजारा इतना जोखिम भरा है कि देखने वालों के होश उड़ गए.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक बस अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रही होती है. तभी पीछे से एक लड़का स्केटिंग करते हुए तेजी से आता है और अचानक ऐसा स्टंट करता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वो स्केटिंग करते हुए सीधे बस के नीचे घुस जाता है. कुछ सेकंड के लिए तो ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ा हादसा हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं. वो फिर से स्केटिंग करते हुए बस के नीचे से बाहर भी निकल आता है. ये स्टंट देखने में जितना रोमांचक लगता है, उतना ही खतरनाक भी है. जरा सी चूक इस स्टंट को गंभीर हादसे में बदल सकती थी. गनीमत रही कि लड़के के साथ कोई हादसा नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: जिम्मेदारी का बोझ शरीर के दर्द से बड़ा है…फ्रैक्चर के बावजूद ऑटो चलाते दिखा शख्स

रील के चक्कर में खतरे में डाली जान

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @MeenaRamesh91 नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘यह बहादुरी नहीं, सरासर बेवकूफी है. एक छोटी सी चूक और सब खत्म. अपनी जान की नहीं तो कम से कम अपने माता-पिता के बारे में तो सोचो. सिर्फ एक पल की मस्ती के लिए अपनी जान खतरे में डालना समझदारी नहीं है. माता-पिता हर जगह साथ नहीं हो सकते, इसलिए बच्चों को भी समझना होगा कि बहादुरी और बेवकूफी में बहुत पतली लाइन होती है. रीलबाजी के लिए इतना खतरनाक स्टंट. अगर अभी कुछ हादसा हो जाए फिर इसके माता-पिता रो-रोकर पागल हो जाएंगे, लेकिन इसको यह बात समझ नहीं आ रही है’.

महज 15 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 82 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘रील बनाने के चक्कर में लोग कितना जोखिम ले रहे हैं. सिर्फ अपने शौक को पूरा करने के लिए दुनिया के सामने शॉ ऑफ करने के लिए’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘यह रील नहीं बना रहे हैं, यमराज जी को बुला रहे हैं’. इसी तरह कुछ अन्य यूजर्स ने भी इस लड़के को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

यहां देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *