Delhi Fire: कंकाल बन गए लोग, तीन मंजिलों पर अलग-अलग मिले शव; दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड की भयावह तस्वीरें
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। सुबह करीब 3:48 बजे विवेक विहार फेज-I में एक चार-मंजिला इमारत से सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।