Drishyam 3: एडवांस बुकिंग में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का भौकाल, डबल डिजिट में हुई कमाई, बिके 4 लाख से ज्यादा टिकट

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की वापसी का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है. सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस बार 2 अक्टूबर के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने वाली है. फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन अपने आइकॉनिक किरदार ‘विजय सालगांवकर’ के रोल में वापसी कर रहे हैं. उनके साथ श्रिया सरन, तबू, रजत कपूर अपने पुराने किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा इस बार फ्रेंचाइजी में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई और दमदार एंट्री हुई है. आमतौर पर ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी मलयालम की ओरिजनल फिल्मों का रीमेक रही है. लेकिन इस बार मेकर्स ने हिंदी ऑडियंस के लिए बड़ा बदलाव किया है. वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है और फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है.
अभिषेक पाठक ने ही ‘दृश्यम 3’ का डायरेक्शन भी किया है. जानकारी के मुताबिक, इस बार हिंदी ‘दृश्यम 3’ का ट्रीटमेंट और स्क्रीनप्ले मोहनलाल की मलयालम फिल्म से अलग रखा गया है. वहीं, अजय देवगन की फिल्म को ज्यादा इंटेंस थ्रिलर और अलग क्लाइमैक्स के साथ तैयार किया गया है. सैकनिल्क की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को ओपनिंग डे के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. एडवांस में ही फिल्म ने करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, पहले ही दिन टिकटों की भारी बिक्री देखी जा रही है.
एडवांस बुकिंग से फिल्म ने कितने कमाए हैं?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग से अबतक 17.07 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, अबतक कुल 3 शोज बुक हो गए हैं. जबकि, बिना ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई का आंकड़ा 10.86 करोड़ रुपये है. खास बात है कि एडवांस बुकिंग से फिल्म ने अबतक जितने कमाए हैं, वो भी 10 करोड़ से ज्यादा है जो कि फिल्म के लिए बढ़िया है. दरअसल फिल्म के अबतक 4.43 लाख टिकट बिक गए हैं. वहीं, अबतक टोटल शोज की संख्या भी 20,875 हो गई है. इसी के साथ ही अबतक ऑक्यूपेंसी रेट भी 9 परसेंट ही है. वहीं, 20 शोज सोल्ड आउट हो गए हैं.
दरअसल फिल्म को एडवांस बुकिंग से सबसे शानदार रिस्पॉन्स अबतक महाराष्ट्र से मिलता दिख रहा है. जहां से ब्लॉक सीट्स के साथ 5.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, दिल्ली से 3.89 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. वहीं, गुजरात से 1.42 करोड़ का कलेक्शन होता नजर आ रहा है. बात यूपी और बंगाल की करें तो फिल्म ने 75 लाख से ज्यादा कमा लिए हैं. पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना से भी लाखों में बिजनेस हुआ है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में अबतक सबसे ज्यादा शोज बुक हुए हैं, जिनकी संख्या 3000 से ज्यादा है.
