Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal News Portal
News

IPL 2026 से पहले RCB के इस दिग्गज के घर आई नन्ही परी, फिर बना पिता

IPL 2026 से पहले RCB के इस दिग्गज के घर आई नन्ही परी, फिर बना पिता

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए IPL 2026 का सीजन खास होने वाला है, वह अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली है. इसी बीत टीम के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने निजी जिंदगी में एक नई खुशी हासिल की है. IPL के 19वें सीजन की शुरुआत से ठीक पहले दिनेश कार्तिक पिता बन गए हैं. पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक ने 2024 में क्रिकेट से संन्यास लिया था और उसके बाद RCB की कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए थे.

दूसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने एक बेटी को जन्म दिया है. कार्तिक ने खुद सोशल मीडिया पर इस खुशी की खबर शेयर की, जिसमें उन्होंने फैंस और दोस्तों को अपनी नन्ही परी के आने की जानकारी दी. यह उनके परिवार के लिए एक बहुत खुशी का मौका है. इसके साथ-साथ दिनेश कार्तिक ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘राहा’ रखा है.

View this post on Instagram

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

साल 2015 में की थी शादी

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी 2013 में सगाई के बाद 2015 में शादी के बंधन में बंधी थी. उन्होंने 18 अगस्त को ईसाई रीति-रिवाज से और 20 अगस्त को हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह किया था. फिर 2021 में इस जोड़े को जुड़वां बेटों, जियान और कबीर, का आशीर्वाद मिला. अब परिवार में एक बेटी के आने से घर खुशियों से भर गया है. बता दें, दीपिका पल्लीकल भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं और कार्तिक के क्रिकेट करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *