News

बाबर आजम को रास आती है कप्तानी, जिसके बगैर गुजारे 1321 दिन, वेस्टइंडीज में थमने वाला है उसका इंतजार

बाबर आजम को रास आती है कप्तानी, जिसके बगैर गुजारे 1321 दिन, वेस्टइंडीज में थमने वाला है उसका इंतजार

West Indies vs Pakistan: बाबर आजम को कप्तानी रास आती है. कम से कम पाकिस्तान की टीम के लिए नहीं तो वो अपना फायदा तो बतौर कप्तान करा ही लेते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी अब कुछ ऐसा ही दिखने वाला है. पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बाबर आजम का उसके लिए इंतजार खत्म होने वाला है, जिसके बगैर उन्होंने 1321 दिन गुजार दिए. अब आप सोच रहे होंगे कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को इतने दिनों से इंतजार है किसका?

1321 दिन से किसके इंतजार में बाबर आजम?

बाबर को इंतजार है अपने 10वें टेस्ट शतक का. उन्होंने टेस्ट में अपना आखिरी यानी 9वां शतक 1321 दिन पहले 26 दिसंबर 2022 को लगाया था. बड़ी बात ये है कि बाबर आजम तब भी पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान थे. अब 4 अगस्त 2026 को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बाबर आजम अगर अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा करते हैं तो वो भी पाकिस्तान के कप्तान की हैसियत से ही उनके बल्ले से निकलता दिखेगा. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के तौर पर बाबर आजम की फिर से वापसी वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज से ही हुई है.

बाबर आजम 10वें टेस्ट शतक से कितना दूर?

बाबर आजम अपनी कप्तानी में 5वां और ओवरऑल 10वें टेस्ट शतक से बस 14 रन दूर हैं. दूसरे दिन के खेल में बाबर आजम 126 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे थे, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा था. बाबर आजम ने अपनी इनिंग के दौरान दूसरे दिन तीसरे विकेट लिए अब्दुल्लाह शफीक के साथ मिलकर 168 रन की नाबाद पार्टनरशिप भी की थी.

बाबर को टेस्ट कप्तानी रास आती है, ये भी एक मिसाल

बाबर आजम को टेस्ट कप्तानी रास आती है. इसकी मिसाल सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहा दूसरा टेस्ट ही नहीं बनने जा रहा. बल्कि इससे पहले वो पाकिस्तान के बाकी धुरंधर टेस्ट कप्तानों के बीच बल्लेबाजी में अपना लोहा मनवाकर भी ऐसा जता चुके हैं.

बाबर आजम का बल्लेबाजी औसत पाकिस्तान के लिए कम से कम 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सारे कप्तानों से बीच सबसे बेहतर है. बाबर आजम ने बतौर टेस्ट कप्तान खेली 38 पारियों में 53.77 की औसत से पाकिस्तान के लिए रन बनाए हैं. बाबर आजम के बाद इस मामले में सलीम मलिक (52.35) और इमरान खान (52.34) का नंबर आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *