News

लॉन्च से पहले लीक हुई Google Pixel 11 Series की पूरी डिटेल, जानें कीमत और फीचर्स

लॉन्च से पहले लीक हुई Google Pixel 11 Series की पूरी डिटेल, जानें कीमत और फीचर्स

गूगल की नई पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी पूरी जानकारी सामने आने का दावा किया गया है. रिपोर्ट में चारों मॉडल की संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, बैटरी और स्टोरेज की जानकारी लीक हुई है. बताया जा रहा है कि इस सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले मेड बाय गूगल इवेंट में पेश किया जा सकता है. लॉन्च से पहले सामने आई यह जानकारी यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, नए फोन में टेंसर जी6 चिप, दमदार कैमरा, 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिल सकती है. पिक्सल 11 सीरीज को पिक्सल 10 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा.

चारों मॉडल की संभावित कीमत आई सामने

एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत अमेरिका में 899 डॉलर और यूरोप में 999 यूरो हो सकती है. वहीं गूगल पिक्सल 11 प्रो को अमेरिका में 1,099 डॉलर और यूरोप में 1,199 यूरो की शुरुआती कीमत पर पेश किए जाने की संभावना है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिक्सल 11 प्रो एक्सएल की शुरुआती कीमत अमेरिका में 1,299 डॉलर हो सकती है, जबकि यूरोप में इसकी कीमत 1,199 यूरो बताई गई है. सबसे महंगा मॉडल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड हो सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत अमेरिका में 1,899 डॉलर और यूरोप में 1,999 यूरो रहने की संभावना जताई गई है.

गूगल पिक्सल 11 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल पिक्सल 11 में 6.3 इंच की Actua ओएलईडी डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा मिल सकती है. फोन में टेंसर जी6 चिप और टाइटन एम3 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर दिए जाने की संभावना है. इसमें 12 जीबी या 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. फोन में 4,985 एमएएच बैटरी, 30 वॉट वायर्ड चार्जिंग, क्यूआई2 वायरलेस चार्जिंग, एंड्रॉयड 17, आईपी68 रेटिंग, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन मिलने की बात कही गई है.

पिक्सल 11 प्रो और प्रो एक्सएल में कैमरा और स्टोरेज पर जोर

रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल पिक्सल 11 प्रो में 6.3 इंच की सुपर Actua एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी. इसमें टेंसर जी6 चिप, अधिकतम 16 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलने की संभावना है. कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 5 एक्स ऑप्टिकल जूम, 120 एक्स प्रो जूम और 42 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. वहीं पिक्सल 11 प्रो एक्सएल में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 5,115 एमएएच बैटरी, 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 1 टीबी तक स्टोरेज का विकल्प मिलने की संभावना जताई गई है.

पिक्सल 11 प्रो फोल्ड में मिल सकती है फोल्डेबल डिस्प्ले

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड में 8 इंच की फोल्डेबल ओएलईडी इनर स्क्रीन और 6.4 इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है. दोनों डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती हैं. फोन में टेंसर जी6 प्रोसेसर, टाइटन एम3 कोप्रोसेसर, 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज मिलने की संभावना है. इसके कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 10.8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 5 एक्स ऑप्टिकल जूम और 30 एक्स सुपर जूम शामिल हो सकता है. साथ ही इसमें दो 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे, 4,806 एमएएच बैटरी, 30 वॉट वायर्ड चार्जिंग, क्यूआई2 वायरलेस चार्जिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की बात कही गई है.

12 अगस्त को हो सकती है आधिकारिक लॉन्चिंग

रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल 12 अगस्त को आयोजित होने वाले मेड बाय गूगल इवेंट में पिक्सल 11 सीरीज से पर्दा उठा सकता है. इसी इवेंट में कंपनी नई पीढी की पिक्सल वॉच और पिक्सल बड्स पेश करने की भी संभावना जताई गई है. हालांकि फिलहाल कंपनी ने इन लीक हुई जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें: JioTag 2 भारत में लॉन्च, एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर करेगा काम, कीमत सिर्फ 1,249 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *