Har Ghar Tiranga Abhiyan: CM योगी ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें
लखनऊ से हर घर तिरंगा यात्रा अभियान का आगाज़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास से किया. इस शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्री एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए. सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा का आगाज़ किया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल हर घर तिरंगा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देती है. वहीं इस दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने नितिन नवीन से भी भेंट की. देखें वीडियो…
