UGC NET Certificate 2026: यूजीसी नेट जून का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं. जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए एलिजिबल उम्मीदवार अब अपना सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर लॉगिन करना होगा.
सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी. कैंडिडेट्स को सलाह है कि वो ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के बाद इसे सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे एडमिशन या भर्ती प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है.
अलग-अलग कैटेगरी में जारी हुए सर्टिफिकेट
UGC NET जून 2026 के ई-प्रमाणपत्र अलग-अलग एलिजिबिलिटी कैटेगरी के अनुसार उपलब्ध हैं. इनमें केवल JRF, JRF और Assistant Professor, Assistant Professor और PhD Admission और केवल PhD Admission जैसी कैटेगरी शामिल हैं. उम्मीदवार अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि उसमें उनकी सही एलिजिबिलिटी कैटेगरी दर्ज है.
UGC NET June 2026 E-Certificates Available
E-Certificates are now available for JRF, Assistant Professor and Ph.D. admission categories.
Candidates are required to log in to https://t.co/roExIJGkUd using their application number and password to download their certificate and pic.twitter.com/SrbUDQFKdQ
— National Testing Agency (@NTA_Exams) September 24, 2026
आगे काम आएगा सर्टिफिकेट
UGC NET का ई-प्रमाणपत्र उम्मीदवार के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है. असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है. इसी तरह PhD एडमिशन कैटेगरी में सफल उम्मीदवारों से एडमिशन प्रक्रिया के दौरान प्रमाणपत्र मांगा जा सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड करके उसकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें. जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाला जा सकता है.
डाउनलोड में समस्या हो तो यहां करें संपर्क
अगर किसी उम्मीदवार को ई-प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो वह NTA से संपर्क कर सकता है. इसके लिए उम्मीदवार ecertificate@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर सहायता ले सकते हैं. UGC NET का आयोजन NTA की ओर से JRF और Assistant Professor के लिए एलिजिबिलिटी तय करने के साथ-साथ निर्धारित कैटेगरी में PhD एडमिशन के लिए भी किया जाता है.
