Foldable iPhone के साथ आ सकते हैं कैमरा वाले Airpods, कब होंगे लॉन्च?

अगले साल Apple कई शानदार डिवाइस के साथ प्रोडक्ट लाइनअप को बढ़ा सकती है. हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, iPhone की 20वीं सालगिरह के मौके पर कंपनी एक स्पेशल आईफोन को लॉन्च कर सकती है. बिल्ट इन कैमरे वाले AirPods और फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च हो सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि इन डिवाइस का डेवलपमेंट काफी आगे बढ़ चुका है.
2027 में होगा कुछ बड़ा
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, 2027 में कई बड़े हार्डवेयर लॉन्च की तैयारी चल रही है. इस लाइनअप में एक नया iPhone होगा, जो इस प्रोडक्ट की 20वीं सालगिरह के मौके पर पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इसमें किनारे तक फैली हुई डिस्प्ले यानी एज-टू-एज डिस्प्ले होगी, जिसके किनारों पर मुड़ा हुआ ग्लास (कर्व्ड ग्लास)लगा होगा. अगर यह जानकारी सही है, तो यह मौजूदा iPhone लाइनअप से एक बड़ा विज़ुअल बदलाव होगा, जिसमें अभी फ्लैट स्क्रीन मिलती है.
Apple 20th Anniversary वाले आईफोन मॉडल का कोडनेम V73 और V74 हो सकता है और उम्मीद है कि ये iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अपग्रेड वर्जन हो सकते हैं. कंपनी का 2nm A21 प्रोसेसर दोनों ही स्मार्टफोन्स को पावर देगा. फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च हो सकता है, जिसका कोडनेम V78 हो सकता है.
क्या करेंगे Camera वाले Airpods?
हालांकि, ये लाइनअप केवल iPhone तक ही लिमिटेड नहीं होगा. बिल्ट-इन कैमरों के साथ नए एयरपॉड्स को भी तैयार किया जा रहा है लेकिन फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरों के उलट एयरपॉड्स का कैमरा विज़ुअल इंटेलिजेंस सुविधाओं के लिए इनपुट बेस के रूप में काम करेगा. ईयरबड्स यूजर्स को फोन निकाले बिना आप सिरी से ऑब्जेक्ट, जगह यानी लोकेशन और आसपास की जगह के बारे में सवाल पूछ पाएंगे.
ये भी पढ़ें- NEET Re Exam: टेलीग्राम ब्लॉक लेकिन WhatsApp क्यों नहीं? ये है कारण