News

लश्कर आतंकी लतीफ ने कैद नहीं जहन्नुम चुना, सुरक्षाबलों ने कुलगाम में ऐसे किया सफाया

लश्कर आतंकी लतीफ ने कैद नहीं जहन्नुम चुना, सुरक्षाबलों ने कुलगाम में ऐसे किया सफाया

मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है, मैं बहुत खुश हूं, मैं सिर्फ अल्लाह से डरता हूं… ये लफ्ज थे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ अहमद भट के जिसे सुरक्षाबलों ने बुधवार (18 नवंबर) को मुठभेड़ में मार गिराया. लतीफ कुलगाम जिले में वपुरा CRPF हमले में शामिल था जिसकी तलाश की जा रही थी. उसे आज कुलगाम जिले जांगलपोरा इलाके में ढेर कर दिया गया.

कुलगाम के SSP अनायत अली चौधरी ने बताया कि आतंकी लतीफ को सरेंडर कराने की कई बार कोशिश की गई. उन्होंने खुद 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर के साथ वीडियो कॉल के जरिए आतंकी से बात की और उसे हथियार डालने के लिए समझाया.

आतंकी लतीफ को समझाने की कोशिश

अली ने पत्रकारों को बताया, ‘मैंने खुद उससे वीडियो कॉल पर काफी देर तक बात की. हमने उसे समझाने की बहुत कोशिश की कि उसकी पूरी जिंदगी अभी बाकी है. हमने उससे कहा कि वह अभी बहुत छोटा है, लेकिन वह नहीं माना. हमने उससे कहा कि हम उसके साथ है’.

‘मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है’

आतंकी लतीफ ने कहा कि ‘मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है, मैं बहुत खुश हूं, मैं सिर्फ अल्लाह से डरता हूं. मेरे साथ अल्लाह के सिवा कोई नहीं है’.

सरेंडर करने से किया इनकार

SSP अनायत अली चौधरी ने बताया कि मस्जिद के बाहर से भी घोषणाएं की गईं, लेकिन भट ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा ‘रात करीब 2:45 बजे उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई’. अली ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बहुत संयम बरता, क्योंकि भट मस्जिद के अंदर से फायरिंग कर रहा था.मस्जिद को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सुरक्षाबल बेहद संयम और सावधानी के साथ ऑपरेशन चलाया.

उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और निर्धारित ऑपरेशनल नियमों के तहत कार्रवाई की गई. सुरक्षाबलों का मकसद आतंकी को जिंदा पकड़ना और संभव हो तो उसे सरेंडर कराकर इस ऑपरेशन को अंजाम देना था. लेकिन लतीफ आखिरकार मारा गया. SSP ने कहा कि पुलिस काफी समय से लतीफ पर नजर रख रही थी. पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने मिलकर यह ऑपरेशन शुरू किया.

16 नवंबर को मारा गया था उमर निसार डार

दरअसल. 16 नवंबर को कुलगाम के लारू इलाके में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आतंकी का शव और हथियार बरामद किए गए थे. मारे गए आंतकी की पहचान उमर निसार डार के तौर पर हुई थी. जो LeT कमांडर लतीफ अहमद भट का साथी था और हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) में शामिल हुआ था. इस मुठभेड़ में लतीफ भट जख्मी हो गया था. इसके बाद बाकी आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. 17 नवंबर को सुरक्षाबलों का आतंकियों से दोबारा संपर्क हुआ और इलाके में घेराबंदी जारी रखी गई.

CRPF के नाके आतंकी हमला

11 नवंबर को मीर बाजार के पास अखरान इलाके में CRPF के नाके पर भी आतंकी हमला हुआ था, जिसमें तीन जवान घायल हुए थे. इसी हमले के बाद से सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं. लतीफ भट एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था. सुरक्षाबलों ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया और बाहर आकर सरेंडर करने की अपील की, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *